Apple India || Apple India Store || एप्पल इंडिया स्टोर

Dharmendra Verma

आज का हमारा टॉपिक है "Apple India" . आप सभी को मालूम है की Apple Phone का मार्केट कितना बड़ा है। और इतना फेमस है की आज हर कोई चाहता है। की मेरे पास एक Iphone जरूर हो। तो ऐसे मे आपको हम कुछ खास जानकारी देना चाहते है। अगर आपको ये जानकारी पसंद आए तो आप हमारे पोस्ट को share और कमेंट जरूर करे। 

I-phone 15 की फैक्ट्री भारत में

आप मे से शायद बहुत सारे लोगों को ये मालूम होगा की अमेरिका की Apple कंपनी दुनियाभर मे जो Iphone की सप्लाइ है। उसका 95% कंट्रोल चाइना के हाथ मे है। लेकिन ये बात पूरी तरीके से सच नहीं है। और इसी लूप होल की वजह से अब Iphone का एक बड़ा कंट्रोल भारत के हाथों मे जाता हुआ नजर आ रहा है। इस पोस्ट मे हम कई बड़ी रिपोर्ट पर हम बात करने वाले है तो अगर हो सके तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। 

तो दुनियाभर मे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले Mobile Phones यानी Iphones अपने Mobile Phones को खुद मैनुफेक्चुरिंग नहीं करता है बल्कि इनके बहुत बड़े टेक्नालॉजी पार्टनर है जिनका नाम है Foxconn. और Foxconn के साथ साथ Iphone के लिए 200 कंपनियाँ काम करती है। जो उनके कॉम्पोनेंट से लेकर असेम्ब्लिंग तक का सारा process संभालती है। ज़्यादातर ये कंपनी South Koria, China, Taiwan, Germany, Japan और India से है। लेकिन मजे की बात ये है की Foxconn एक Taiwan की कंपनी है। लेकिन इनकी ज़्यादातर मैनुफेक्चुरिंग यूनिट चाइना के अंदर है। और चाइना से ही 95% दुनियाभर मे आईफोन को सप्लाइ किया जाता है।

Apple Iphone India manufacturing

Apple India


चाइना के अंदर एक सिटी है जिसका नाम है Zhengzhou और इसे Iphone सिटी के नाम से जाना जाता है। क्योकि यहाँ पर Global Market ka 80% Iphone Mobile तैयार किया जाता है। लेकिन हालही मे अमेरिका और चाइना के बीच मे relations बिगड़े है। जिसकी वजह से अब Foxconn अपनी यूनिट को अलग अलग देशों मे शिफ्ट कर रही है। यहाँ पर ज़्यादातर लोगों को ये नहीं मालूम होगा की Foxconn ने 2015 मे ही भारत के अंदर आने का फैसला किया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन मैनुफेक्चुरिंग Foxconn ने 2015 मे बताया था की वो अपनी 12 फैक्टरी को चाइना से भारत के अंदर शिफ्ट कर रहे है। जिसमे 1 मिलियन इंडियन लोगों को रोजगार दिया जाएगा। और तब चाइना ने किसी तरीके से हाथ पैर जोड़ के कंपनी को वही पर रोक लिया। लेकिन अब Foxconn को भी ये बात समझ मे आ चुकी है। की अगर पूरा कंट्रोल चाइना के हाथ मे रहेगा तो वो किसी भी तरीके से कंपनी को रेगुलेट कर पाएगा। 

Foxconn के चेयर मैन भारत आए हुए है (2023) और आते ही उन्होने एक इनवेस्टमेंट की announcement कर दी है। उनका कहना है की वो एक नए प्लांट को चाइना से सिफ्ट करके भारत मे लगा रहे है। जिसमे 700 मिलियन डॉलर का खर्च आने वाला है। और इस नए प्लांट के अंदर Iphone को असेंबल नहीं बल्कि आईफोन मे इस्तेमाल किए जाने वाले कोम्पोनेंट्स को मैनुफेक्चर किया जाएगा। वही रेपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को बैंगलोर एयरपोर्ट के पास करीबन 300 एकड़ जमीन प्रदान की गई है। जिसमे आईफोन के कोम्पोनेंट्स को स्पेशली मैनुफेक्चर किया जाएगा। 

Apple Iphone Indian Market

इसके अलावा दूसरी बड़ी खबर ये है की Foxconn तेलंगाना के अंदर अपनी एक नई ईलेक्ट्रोनिक मैनुफेक्चुरिंग यूनिट को सेटअप करने वाली है। जिससे एक लाख लोगो को रोजगार दिया जाएगा। इसको लेकर Foxconn के चेयर मैन ने तेलंगाना मुख्यमंत्री जी के साथ मुलाक़ात की और एक एग्रीमेंट को नही साइन किया गया है। आपके मन मे एक सवाल जरूर आएगा की Foxconn के पास और बहुत सारी कंट्री है लेकिन भारत ही क्यो? आपको याद होगा दिसंबर 2022 मे भारत ने 1 बिलियन से ज्यादा आईफोन को भारत मे असेंबल करके एक्सपोर्ट किया है।

जहां ताइवान की कंपनी Foxconn पहले से भारत के आंध्रप्रदेश और तमिलनाडू मे अपनी फैक्टरी को ऑपरेट कर रही है। इससे पहले भी वेदान्ता और Foxconn कंपनी ने करीबन 20 बिलियन US डॉलर की डील को साइन किया है। भारत मे चिप मैनुफेक्चुरिंग के लिए। 

आईफोन की नई कंपनी का काम बहुत जल्द बैंगलोर मे शुरू किया जाने वाला है। Foxconn चेयर मैन का भारत आना छोटी बात नहीं है। बल्कि पूरी दुनिया मे बेंचे जाने वाले आईफोन की सबसे बड़ी मैनुफेक्चर पार्टनर है। ये कंपनी अपने साथ साथ कई बड़े इन्वेस्टर का ध्यान भारत के अंदर खीचेगी। 

फिलहाल आपका इस बारे मे क्या कहना है। आप हमे कमेंट करके जरूर बताए। अगर आपको ऐसी टेक्नालॉजी से संबन्धित जानकारी पढ़नी है तो आप हमारी इस वैबसाइट को बुकमार्क जरूर कर ले। 

Other Website Related Post

Apple in India: एप्पल ने भारत में बिक्री का बनाया रिकॉर्ड, CEO टिम - Read More

Apple Store Online - Read More


To Top